BRICS Summit 2026: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में अहम द्विपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में बातचीत के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बहुत ही चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि चीन-भारत पार्टनर हैं, आपस में प्रतिद्वंद्वी नहीं.
शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बातचीत की, जिसमें व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाकर दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने पर चर्चा की गई. जिनपिंग ने द्विपक्षीय संबंधों और सीमा मुद्दे को समानांतर तरीके से आगे बढ़ाने, आपसी समझ बढ़ाने और सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने की बात कही.
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन-भारत संबंधों के स्थिर और लंबे वक्त तक विकास को सुनिश्चित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें की. उन्होंने कहा कि भारत और चीन साझेदार हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं, वह एक-दूसरे के विकास के लिए खतरा नहीं, बल्कि अवसर पैदा करते हैं. उन्होंने आगे सहयोग की बात करते हुए आपसी संपर्क और सीधी हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार की बात कही, जिससे आर्थिक और व्यापारिक चिंताओं को संतुलित तरीके से हल किया जा सके.
जिनपिंग ने यह भी कहा कि भारत और चीन को ड्रैगन और हाथी की लड़ाई नहीं, बल्कि साथ मिलकर विकास की कहानी लिखनी चाहिए. यह बैठक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दो दिन की यात्रा पर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे जिनपिंग के आने के कुछ घंटों बाद हुई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



