भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है, जिसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान को अपने अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को खाली करना चाहिए. भारत ने कहा कि पाकिस्तान अपने नागरिकों की सुरक्षा करने में तो नाकाम रहा है, लेकिन इस अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए कर रहा है. भारत ने कहा कि पाकिस्तान सेना के निर्देशों का पालन करने के बजाय अपने नागरिकों की भलाई पर ध्यान दे. 

संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों को लेकर बातचीत के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने पाकिस्तान के रवैये पर सवाल उठाए.

भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पूरी ने पाकिस्तान के व्यवहार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधियों को सैन्य निर्देशों पर चलने के बजाय अपनी जनता की भलाई पर ध्यान देना चाहिए. संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों को लेकर बातचीत के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने पाकिस्तान के रवैये पर सवाल उठाए.

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है. भारत ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव की कड़ी आलोचना की. भारत ने कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधियों को सेना के इशारों पर चलने के बजाय अपने ही लोगों की भलाई पर ध्यान देना चाहिए.

भारत ने कहा कि पाकिस्तान अपने यहां धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ बुरा बर्ताव कर रहा है, जबकि खुद भारत को धार्मिक स्वतंत्रता, अंतिम संस्कार के अधिकारों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उपदेश देने की कोशिश कर रहा है. 

इससे पहले, 23 अक्टूबर को, भारत ने धार्मिक अल्पसंख्यकों के प्रति पाकिस्तान के व्यवहार को लेकर भी उसकी आलोचना की थी, जिसमें इस्लामाबाद पर कमजोर समुदायों की रक्षा करने में विफल रहने और नई दिल्ली को धार्मिक स्वतंत्रता पर व्याख्यान देने का आरोप लगाया गया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m