Bihar Police News: पटना से सटे अथमलगोला थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी सिर्फ लुंगी पहने फरियादियों का आवेदन लेते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि उनके शरीर के ऊपरी हिस्से पर न शर्ट है, न टी-शर्ट और न ही कोई दूसरा कपड़ा।
जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति बिहार पुलिस के एएसआई अंजनी सिंह बताए जा रहे हैं, जो फिलहाल अथमलगोला थाना में तैनात हैं। वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
तो उसमें क्या गलत है?
वायरल वीडियो को लेकर बिहार पुलिस और थाने के अनुशासन पर सवाल उठने लगा है। हालांकि जब इस मामले को लेकर अथमलगोला थाने से इसकी सच्चाई जानने का प्रयास किया गया तो थाने की ओर से पहले यह कहा गया कि उन्हें इस वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बातचीत के क्रम में थाने की ओर से यह भी कहा गया कि अगर वीडियो वायरल हो रहा है, तो उसमें क्या गलत है?
जब यह जानने का प्रयास किया गया कि क्या एक थाने के अंदर ड्यूटी पर एक पुलिसकर्मी का इस तरह से बिना कपड़े सिर्फ लुंगी में रहना उचित है? तो इसपर सफाई पेश करते हुए कहा गया कि थाना परिसर में आवासीय व्यवस्था भी है, इसलिए अगर कोई इस अवस्था में बाहर आ जाए तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।
ग्रामणी एसपी बोले जल्द होगी कार्रवाई
ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अगर थाना परिसर में आवास है, तो पुलिसकर्मी बिना वर्दी में कपड़े और सिर्फ लुंगी-गमछा पहनकर थाने में आए लोगों की शिकायतों को सुनेगा और काम करेगा? हालांकि ग्रामीण एसपी ने इसे गंभीर लापरवाही माना है और उन्होंने कहा है कि, संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई चल रही है, जल्द ही उसके निलंबन को लेकर आधिकारिक आदेश भी जारी किया जाएगा।
राजद ने सम्राट सरकार को घेरा
वायरल वीडियो को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। राजद ने अपने फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, अथमलगोला थाना में अंजनी कुमार सिंह महिला फरियादी के सामने! Bihar Police नीतीश कुमार के समय भी कोई व्यवस्थित, तत्पर या ईमानदार पुलिस बल नहीं थी, पर सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते ही बिहार पुलिस के कर्मी बिल्कुल आपे से बाहर हो चुके हैं! पूरी तरह से निरंकुश, भ्रष्ट, असभ्य, अभद्र, बेईमान..हो चुकी है पुलिस बल! जब गृहमंत्री सह मुख्यमंत्री ऐसा नमूना हो, तो नीचे के अधिकारी, कर्मी कैसे होंगे?
ये भी पढ़ें- ‘तो इस लायक भी नहीं रहते तेजस्वी’, बांकीपुर उपचुना को लेकर मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान

