भिवानी। भिवानी जिले के गांव ईशरवाल में स्थित Bank of Baroda के ATM को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गैस कटर से काट डाला और करीब 3 लाख 94 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए।

बैंक अधिकारी राकेश कुमार के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वे शाखा पहुंचे तो ATM का शटर आधा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो मशीन कटी हुई थी और कैश गायब था।घटना की सूचना तुरंत बैंक मुख्यालय और पुलिस को दी गई। इसके बाद बैंक की ECM और HR टीम मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की।

कैमरा तोड़कर वारदात को दिया अंजाम

बैंक प्रबंधन के मुताबिक चोरों ने पहले ATM में लगा कैमरा तोड़ा, फिर गैस कटर से मशीन काटकर नकदी निकाल ली।CCTV फुटेज में रात करीब 2:45 बजे दो युवक ATM के अंदर दिखाई दे रहे हैं, जबकि 2-3 अन्य युवक एक कार में बैठे नजर आए।
पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं

हरियाणा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तोशाम थाना प्रभारी विशेष के अनुसार आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और थाना पुलिस के साथ स्पेशल स्टाफ की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।