मुंबई के मीरा रोड के नया नगर में दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर धर्म पूछकर चाक़ू से हमला करने के मामले को फडणवीस सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कहा कि एटीएस के साथ ही एनआईए भी इस घटना की जांच करेगी।
क्या बोले सीएम फडणवीस ?
इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी 31 साल के जैब जुबैर अंसारी को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आरोपी का किसी प्रकार का जिहाद करना या कि किसी अन्य धर्म के व्यक्ति को मारना….यह सेल्फ रेडिक्लाइजेशन का मामला लगता है। उन्होंने कहा कि, फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब ATS और NIA जांच कर पता लगाएगी कि आरोपी कैसे इस प्रकार की मनोवृत्ति तक पहुंचा? क्या कोई और भी इस तरह की स्थिति में है? इन सबका पता लगाया जाएगा।
किताबें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
सोलापुर में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि, आरोपी युवक के घर से कुछ किताबें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि यह युवक अमेरिका में रहता है और हाल ही में यहां आया था। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वह कट्टरपंथ की ओर झुक गया था और उसके मन में “जिहाद” के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों पर हमला करने का विचार था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले की जांच फिलहाल एटीएस और एनआईए द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है।
मामले की तह तक जांच की जाएगी
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच का दायरा केवल आरोपी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पता लगाया जाएगा कि उसके रेडिकलाइजेशन के पीछे कौन लोग या नेटवर्क सक्रिय थे। पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी ताकि किसी भी संभावित साजिश का खुलासा हो सके।
क्या है पूरा मामला ?
बता दें कि, मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में सोमवार तड़के हुई चाकूबाजी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. यहां एक इमारत में तैनात सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन पर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान 31 साल के जैब जुबैर अंसारी के तौर पर की है और मात्र डेढ़ घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि हमलावर ने पहले गार्ड का नाम और उसके धर्म के बारे में पूछा और फिर उसे चाकू घोंप दिया. मुंबई के मीरा रोड के नया नगर में सुरक्षाकर्मियों पर हुए चाकू हमले की जांच मुंबई ATS को सौंप दी गई है. जांच अधिकारियों को इस घटना में संभावित लोन वुल्फ (Lone Wolf) हमले का संदेह है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

