अमृतसर : सीमा पर लगातार घुसपैठ जारी है. एक नए मामले के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कस्बा अटारी क्षेत्र में बीएसएफ ने एक संदिग्ध घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया. मृतक की पहचान और राष्ट्रीयता को लेकर फिलहाल जांच जारी है. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह पाकिस्तानी नागरिक था या बांग्लादेशी. पुलिस इस मामले में जा जांच कर रही है. यह पहली दफा नहीं है कि इस सीमा में इस तरह की स्थिति बनी है. इसके पहले भी यहां कई पाकिस्तानी घुसपैठ कर चुके हैं.

जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि नजर आने के बाद बीएसएफ जवानों ने कार्रवाई की. गोली लगने से घुसपैठिए की मौत हो गई। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई, जबकि एक तंबाकू का पैकेट मिला है.
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मृतक की पहचान और उसके भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में पहुंचने के कारणों की जांच की जा रही है. अधिकारियों की जांच के बाद ही उसकी नागरिकता और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

