लखनऊ। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ। आरोप है की यहाँ पहले से मौजूद भीड़ ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाते हुए उन पर अंडे फेंके और धक्का-मुक्की की। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें उनके सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना की कड़ी निंदा की और इसे सुनियोजित हमला बताया।
अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेता अभिषेक बनर्जी के ऊपर जानलेवा हमला करवाकर बंगाल की अराजक भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि भाजपा नफ़रत भरी नकारात्मक हिंसक राजनीति के सिवा और कुछ नहीं कर सकती है। इतने संवेदनशील वातावरण में भी पुलिस की व्यवस्था न होना एक बड़ी साज़िश की ओर इशारा करती है। घोर निंदनीय!
READ MORE: ससुर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला दरोगा के पति का आया वीडियो, कहा- सारे आरोप झूठे, वो हमारा घर हथियाना चाहती है
अभिषेक बनर्जी ने क्या बोला
वहीं घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह हमला BJP की और से प्रायोजित था और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी। हमले के बाद अभिषेक ने चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए TMC कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा और संसद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दूंगा।
READ MORE: प्रॉपर्टी खरीदारों को तगड़ा झटका! लखनऊ में जमीन खरीदना हुआ महंगा, 332 गांवों में सर्किल रेट 200% तक बढ़ेंगे
भाजपा ने आरोपों को किया खारिज
इधर, बीजेपी ने टीएमसी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी का कहना है कि यह स्थानीय लोगों का स्वतःस्फूर्त विरोध था, जिसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने भी घटना में पार्टी की किसी भूमिका से इनकार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि अहंकार और एकदलीय राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चल सकती।

