लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शादी के एक वर्ष बाद ही पति व ससुर सहित कई लोगों पर रेप की FIR दर्ज कराने वाली UP पुलिस की महिला दरोगा के पति ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा है। महिला दरोगा पति ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी घर मकान में कब्जा जमाने के लिए यह सब कर रही है। उसने मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।
शादी होते ही पत्नी की व्यवहार बदला
महिला दरोगा के पति ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं शुभम सिंह हंस खेड़ा पारा का निवासी हूं, मेरी शादी 14 फरवरी को महिला दरोगा के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद मेरी बीवी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिले और वह गंदी-गंदी गालियां देनी लगी। चूंकि मैं अपने घऱ का इकलौता बेटा हूं और घर मेरे ही नाम पर है। यह बात जानने के बाद वह घर अपने नाम करने के लिए मुझ पर दबाव बनाने लगी। विरोध करने पर वह गंदी-गंदी गालियां देती थी।
READ MORE: प्रॉपर्टी खरीदारों को तगड़ा झटका! लखनऊ में जमीन खरीदना हुआ महंगा, 332 गांवों में सर्किल रेट 200% तक बढ़ेंगे
पुलिस में होने का रौब दिखाती थी
शुभम सिंह ने आगे बताया कि मेरी पत्नी मुझे पुलिस में होने का रौब दिखाती थी और कहती जहां जाओ, जिसके पास जाओ मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकते। इस पूरे साजिश में उनके पिता अशोक का भी हाथ है, दोनों मिलकर इस घर में कब्जा करना चाहते है। साथ ही मुझे और मेरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाना चाहते है।
घर और जमीन में कब्जा करना चाहती हैं
इसी साजिश के चलते मेरी बीवी ने मेरे पिता जो कि खुद उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे अभी 65 साल के है, उनके ऊपर भी रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के जरिए सबको जेल भेजकर वह घर, मकान और जमीन में कब्जा करना चाहती है। यहां तक मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की साजिश चल रही है।
READ MORE: ‘पहले इन्वेस्टर्स आने से डरते थे…’, राजनाथ सिंह ने योगी की तारीफ, कहा- उन्होंने जिस तरह यहां के बिगड़े हुए लॉ एंड ऑर्डर को संभाला, वह काबिले तारीफ
बता दें कि कल लखनऊ से एक महिला दरोगा की रोते बिलखते वीडियो आई थी। जिसमें महिला ने अपने ससुर पर बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया और कहा कि पति ने विरोध करने के बजाय मेरे साथ मारपीट की। साथ ही जहर देकर जान से मारने की कोशिश भी की। महिला दरोगा ने घटना के 4 दिन बाद भी पुलिस से उसकी FIR नहीं लिखी की भी बात कही। अब पति का वीडियो सामने आते ही कहानी पलट गई। एक ऑडियो भी वायरल हो रहीं है जिसे पति – पत्नि की बातचीत हो रही है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में भी महिला दरोगा अपनी सास के लिए अभद्र शब्द प्रयोग कऱ रही है।

