कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में खेत पर ताऊ को खाना देने गई 9 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 32 साल के युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची ने जब शोर मचाया तो युवक मौके से फरार हो गया। घटना की शिकायत परिजनों ने थाने में की है, पुलिस ने शिकायत मिलते ही युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
READ MORE: रेप के आरोपी नेता ने की आत्महत्या: रेलवे क्रॉसिंग पर मिला शव, 5 महीने की गर्भवती हुई थी नाबालिग
दरअसल यह मामला ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली गांव का है, जहां रहने वाली 9 साल की मासूम बच्ची खेत में ताऊ को खाना देने गई थी। लेकिन ताऊ बच्ची के खेत पहुंचने से पहले ही घर पहुंच गए ,ऐसे में बच्ची को खेत में अकेला देख गांव के ही 32 साल के रामबीर माथुर पर आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया।
READ MORE: इंदौर टैक्सी ड्राइवर सुसाइड केस: अब थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पर पहले ही गिर चुकी गाज
बताया जा रहा है कि गांव की ही एक बच्ची ने रामबीर माथुर की इस गन्दी हरकत को देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आरोपी युवक रामबीर माथुर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़ित बच्ची ने परिजनों को बताई, परिजन बच्ची को लेकर बिजौली थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

