मोहाली. ऑस्ट्रेलिया में एक दर्दनाक हादसे में एक पंजाबी व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है. इस खबर के मिलने के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक की पहचान बटाला के 36 साल के स्नेहपाल के रूप में हुई है. स्नेहपाल का अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मेलबर्न की एक कंपनी में काम करता था. जैसे ही परिवार को इस घटना का पता चला कोहराम मच गया.
घटना के बारे में परिवार ने बताया कि स्नेहपाल मेलबर्न में अपनी कार में बैठा हुआ था. इसी दौरान तेज रफ्तार में पीछे से एक गाड़ी ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और स्नेहपाल की मौके पर ही मौत हो गई. उसे संभालने या अपस्ताल में इलाज का मौका भी नहीं मिला.
परिवार ने आगे बताया कि स्नेहपाल पिछले 11 साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था. डेढ़ साल पहले ही उसने शादी की थी. उसकी पत्नी मेलबर्न में एक डेंटल सर्जन है. इस हादसे ने एक ही पल में सब कुछ बदल दिया. परिवार ने पंजाब और भारत सरकार से अपील की है कि बेटे का पार्थिव शरीर देश वापस लाया जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके.
- पानीपत में सुबह 6 बजे इनकम टैक्स की रेड! दवा सप्लाई करने वाली फर्मों पर पहुंचीं टीमें
- वडोदरा में भव्य कलश एवं कला शोभायात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
- Jamshedpur Bank Robbery: 16 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 23 किलो सोना और 43 लाख की लूट में पांच आरोपियों पर इनाम
- CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध-प्रदर्शन के दौरान वकीलों की हिरासत पर SC नाराज, SCBA की याचिका पर होगी कल सुनवाई
- सर्दियां आने से पहले बालकनी में लगा लें गाजर, पालक समेत ये 5 सब्जियां, घर पर ही मिलेगी ताजी हरी सब्जी

