CG Crime News : अमित पांडेय/ अभिषेक सेमर, डोंगरगढ़/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ और बिलासपुर से दो सनीसनीखेज घटनाएं सामने आई है. एक जगह ऑटो चालक का पेड़ के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है. वहीं दूसरी घटना में अज्ञात युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास वाली सड़क पर लाश मिली है. वह बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में है, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.
पेड़ से लटका मिला ऑटो चालक का शव

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली स्थित सुदर्शन पहाड़ के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान ग्राम अछोली निवासी 36 वर्षीय अमित हत्थेल के रूप में हुई है. वह डोंगरगढ़ में ऑटो चालक के तौर पर कार्यरत था.
जानकारी के मतुाबिक, स्थानीय लोगों ने जब पेड़ पर शव लटका देख तत्काल डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया. घटना स्थल पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बन गया.

जांच में जुटी पुलिस (Auto Driver Suicide)
पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की है. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू से जांच कर रही है. मृतक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. इस घटना के बाद अछोली और आसपास के क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है.
सीएचसी के पास मिली युवक की लाश

बिलासपुर जिले के तखतपुर से भी सनसनीखेज घटना सामने आई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटना के बाद तखतपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि युवक को गाड़ी से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है. सूचना मिलने के बाद तखतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वहीं डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास की बताई जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

