मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और इसमें कहीं कोई दरार नहीं है.सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों ही जिम्मेदार नेता हैं.
दोनों नेताओं की तरफ से गठबंधन को कमजोर करने वाला कोई भी बयान या कदम नहीं आया है. गठबंधन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस और संयुक्त पदयात्रा को लेकर भी बातचीत हुई थी, समय आने पर दोनों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें : BJP Candidate List 2026: राज्यसभा और महाराष्ट्र MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
चुनाव को लेकर सांसद अवधेश प्रसाद ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई. उन्होंने दावा किया कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव होता है तो समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 लोकसभा सीटें जीतेगी.उन्होंने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों और कामकाज से दुखी है और बीजेपी सरकार पर से जनता का विश्वास उठ गया है. जनता का भरोसा अब समाजवादी पार्टी में बढ़ा है.
चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि बंगाल और बिहार में वोटों को लेकर जो विवाद सामने आए हैं, उससे बड़े सबूत क्या हो सकते हैं…उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त है और आने वाले चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को भरपूर समर्थन देगी.

