BJP Candidate List 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीटों के साथ महाराष्ट्र की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। राज्यसभा के लिए 16 अक्टूबर और महाराष्ट्र विधान परिषद की सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा।
उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक
बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। यह सीट मौजूदा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हो रही है। नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होना है।
वहीं, पश्चिम बंगाल की खाली राज्यसभा सीट से पार्टी ने अभिनेत्री और पूर्व टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक (रुक्मिणी मल्लिक) को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट उनके राज्यसभा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल की इस सीट पर 16 अक्टूबर को उपचुनाव होगा।
TMC से इस्तीफा देकर BJP में आईं कोयल मल्लिक
कोयल मल्लिक को टीएमसी ने 2026 में राज्यसभा भेजा था। उन्होंने 16 जुलाई को राज्यसभा सदस्यता और टीएमसी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। अब पार्टी ने उन्हें उसी रिक्त सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है।
महाराष्ट्र MLC चुनाव: बीजेपी ने तीन नाम घोषित किए
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं:
डॉ. स्मिता योगेश जाधव — पुणे विभाग, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
सुधाकर विट्ठलराव कोहले — नागपुर विभाग, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
कौस्तुभ मुरलीधर गावड़े — पुणे विभाग, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
महाराष्ट्र की पांच विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना प्रस्तावित है।
उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि
डॉ. स्मिता योगेश जाधव पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। वहीं सुधाकर विट्ठलराव कोहले नागपुर दक्षिण से पूर्व विधायक और बीजेपी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। कौस्तुभ गावड़े पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षकों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

