नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा प्रहार किया है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा स्मित मछार की बहादुरी की चारों ओर प्रशंसा हो रही है. दूसरों के मामलों पर ज्ञान बांटने वाले राहुल-प्रियंका आज इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं?  गांधी परिवार और कांग्रेस पर “आतंकवादी हमलावर के धर्म” के कारण “तुष्टीकरण की राजनीति” करने का आरोप लगाया.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कैप्टन स्मित पर गांधी परिवार की खामोशी ही कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करती है. जाकिर नाइक को शांति का मसीहा बताने वाले, अफजल गुरु को हालात का मारा कहने वाला कैप्टन स्मित मछार पर चुप क्यों हैं.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कैप्टन स्मित मछार ने अपनी जान की परवाह न करते हुए इतनी बहादुरी से कई लोगों की जान बचाई, फिर भी उनके बारे में कोई कुछ क्यों नहीं बोल रहा? बुरहान वानी को भटका हुआ नौजवान बताने वाले, याकूब मेमन की फांसी को ‘न्यायिक हत्या’ करार देने वाले, बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाने वाले अब तक इस पर क्यों चुप्पी साध कर बैठे हो.

अब इस मामले ने सियासी मोड़ ले लिया है. राजनेता से लेकर फिल्म स्टार तक, हर कोई भारतीय पायलट स्मित मछार की बहादुरी की प्रशंसा कर रहा है. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को इस बहादुरी पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया.

उन्होंने आगे पूछा कि बुरहान वानी, याकूब मेमन पर तुरंत मुखर होने वाले गांधी परिवार के मुंह से स्मित मछार पर एक शब्द भी क्यों नहीं निकला? हम इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सीधा जवाब चाहते हैं. बीजेपी ने इस मुद्दे पर गांधी परिवार के दोहरे मापदंडों को पूरी तरह कटघरे में खड़ा किया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m