अयोध्या. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के सपा में टूट वाले दावे को लेकर सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया है. सांसद ने कहा कि ”सूप बोले सूप, चलनी बोले जिसमें 72 छेद. ओम प्रकाश की अपनी कोई राजनीतिक जमीन नहीं है. अखिलेश यादव की कृपा से चुनाव जीते हैं. उनका बेटा भी चुनाव लड़ा था, बुरी तरह हारा. सपा चट्टान की तरह मजबूत और एकजुट है”.

अवधेश प्रसाद ने कहा कि चुनाव (UP Assembly Elections 2027) को 5-6 महीना रह गया है, ये घबराए हुए लोग हैं. ये परेशान और डिसडर्ब लोग हैं, इनका दिमाग काम नहीं कर रहा है. इसलिए उल जलुल बात कर रहे हैं. ये खतम हो गए हैं. ना जाने कितने वादे लोगों से टिकट के लिए किए होंगे, ये सारी बातें उनके लिए परेशानियों का सबब बन रही है. हिंदुस्तान में कोई पार्टी अगर सबसे ज्यादा अनुशासित है तो वो है समाजवादी पार्टी. जो कि चट्टान की तरह है.

इसे भी पढ़ें : PDA समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद… सपा में टूट होने को लेकर ओपी राजभर का बड़ा दावा, अखिलेश यादव के चाचा पर दिया बड़ा बयान

बता दें कि राजभर लगातार सपा में टूट होने का दावा कर रहे हैं. जिसका खंडन लगातार सपा के लोग कर रहे हैं. गुरुवार को ही राजभर ने बलिया सांसद सनातन पांडेय को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा. और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल बहुत आहत है. योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है. टूट होकर रहेगी. मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें. और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे.’