लखनऊ. सुभसपा प्रमुख ओपी राजभर का दावा है कि कुछ सपा सांसद पार्टी छोड़कर एनडीए में शामिल हो सकते हैं. ऐसे में उनका दावा है कि PDA समारोह में मुरादाबाद की सांसद नहीं पहुंची. उनका दावा है कि अखिलेश यादव के चाचा ही पार्टी में तोड़फोड़ करने की भूमिका अदा करेंगे. ओपी राजभर ने कहा, PDA समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न? “पीट देगा अहीर” , “पीट देगा अल्पसंख्यक” (सपाई) से अब हर कोई दूर है. सांसद ने मना कर दिया न? बाद में कह रही होंगी कि बताया नहीं गया, सूचना नहीं मिली, छुपाया गया. क्या सच में यही हुआ है? जो कह रहा हूं मान लो.

इसे भी पढ़ें- ‘OP राजभर खुद सपा में आना चाहते हैं…’, राजभर के दावे पर रुचि वीरा का पलटवार, जानिए क्या कहा

आगे ओपी राजभर ने कहा, बगावत और बागियों को नेतृत्व तो “बागी बलिया” कि भूमि ही करेगी क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है! पर अपमान नहीं. बाकी घमंडी रामगोपाल यादव ने मेरे और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उसे पूरे बहुजन समाज ने देखा और सुना है. रामगोपाल यादव हमेशा से राजभर और मौर्य को यादवों से नीचा समझता है. इसके घर में हमारे लिए अलग बर्तन रखा रहता है.

इसे भी पढ़ें- दूध का दूध और पानी का पानी करेगी SIT… राम मंदिर मामले पर योगी बोले- 500 वर्ष संघर्ष किया, 15 दिन और इंतजार कर लो

ओपी राजभर ने ये भी कहा कि पार्टी तो टूटेगी, क्योंकि एक इंटरव्यू में “सनातन ने कहा है कि सनातन, सनातन है, था और सनातन के साथ ही जाएगा.” सनातनी होने का दावा कौन लोग करते हैं? बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा ही बनेगा क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है. दूसरा घमंडी चाचा प्रोफेसर से प्राइमरी का मास्टर बनेगा और इसे अखिलेश जी के ‘शिव’ चाचा हकीकत बनाएंगे.