लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने OP राजभर के दावे पर तीखा जवाब दिया है। रुचि वीरा ने कहा कि OP राजभर के ट्वीट को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि OP राजभर खुद समाजवादी पार्टी में आने के इच्छुक हैं।

PDA सम्मेलन को लेकर भी नाराजगी जताई

रुचि वीरा ने मुरादाबाद में हुए PDA सम्मेलन को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस सम्मेलन की जानकारी नहीं दी गई और न ही होर्डिंग-बैनर पर उनकी कोई तस्वीर लगाई गई।

इसे भी पढ़ें : 2027 की तैयारी में जुटी आरएलडी, गांव-गांव और वार्डों में बनेगी टीम RLD, जयंत चौधरी ने किया ऐलान

अपने ही नेता पर गंभीर आरोप लगाए

सपा सांसद ने बिना नाम लिए पार्टी के ही एक नेता पर गंभीर आरोप लगाए। रुचि वीरा ने कहा कि हमारे एक षड्यंत्रकारी नेता जिले में गुटबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव से कहेंगी कि ऐसे नेता से जिले को बचाया जाए।

इसे भी पढ़े: 5 लाख में मुलाकात, 3.35 करोड़ में टिकट! स्टिंग को मायावती ने बताया अफवाह, कहा- ये बदनाम करने की साजिश, हमारी तैयारी से विरोधियों की नींद उड़ी हुई है

रुचि वीरा ने साफ कहा कि उनकी पूर्ण आस्था समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में है। उनके बयान के बाद मुरादाबाद सपा में गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है।