अयोध्या. राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जितेन्द्र मिश्रा के आवास की तैयारियां तेज कर दी गई है. जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य प्रवेश द्वार के पास उनका आवास तैयार किया जा रहा है. जो कि ओम भवन CEO आवास के नाम से होगा. ओम भवन की आंतरिक साज-सज्जा का काम शुरू कर दिया गया है.
बता दें कि बीते 2 सितंबर को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अहम बैठक में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए कई भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (Retired Marshal Jitendra Mishra) को अयोध्या राम मंदिर का पहला CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त किया था. ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया गया था.
इसे भी पढ़ें : एक साथ एक ही फ्लाइट में अयोध्या आए संजय सिंह और नृपेंद्र मिश्रा, प्लेन में राम मंदिर को लेकर हुई…
कौन हैं जितेंद्र मिश्रा?
देवरिया के रहने वाले जितेंद्र मिश्रा (Jitendra Mishra) देश के एक सम्मानित सैन्य अधिकारी रहे हैं. उन्होंने हाल ही में चर्चा में रहे ऑपरेशन सिंदूर (ऑपरेशन सिंदूर) में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया था. उनके प्रशासनिक अनुभव और अनुशासन को देखते हुए ट्रस्ट ने मंदिर के प्रबंधन को और अधिक प्रोफेशनल बनाने के लिए यह फैसला लिया है. CEO के तौर पर उनकी जिम्मेदारी मंदिर के रोजमर्रा के प्रशासन, सुरक्षा, भक्तों की व्यवस्था और ट्रस्ट के सभी कार्यों के क्रियान्वयन की होगी.
तीन नए ट्रस्टी की भी नियुक्ति
- महेश भागचंदका – दिल्ली के जाने-माने समाजसेवी
- मदन मोहन पांडेय – अयोध्या के वरिष्ठ एडवोकेट
- निर्मला यादव – RSS से जुड़ीं शिकोहाबाद निवासी.
निर्मला यादव के ट्रस्टी बनने के साथ ही एक नया इतिहास बना है. वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य बन गई हैं.



