मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे. जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. संजय सिंह, श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के साथ एक ही फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्लाइट के दौरान राम मंदिर को लेकर नृपेंद्र मिश्रा से कोई बातचीत नहीं हुई.

मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि किसी का फैसला उसके काम और नतीजों से होगा. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती से आकाश आनंद को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मायावती को साफ करना चाहिए कि आकाश आनंद को पार्टी में रखना है या बाहर करना है.

इसे भी पढ़ें : अयोध्या में दीपोत्सव का मेगा प्लान तैयार, 35 हजार वॉलंटियर्स जलाएंगे आस्था के दीये, 26 लाख का रिकॉर्ड टूटने की तैयारी!

गोंडा हत्याकांड पर सवाल, घोटालों पर पर्दा डालने का आरोप

गोंडा हत्याकांड पर दुख जताते हुए संजय सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार पर जमकर निशाना साधा और चंदा, जमीन और चढ़ावे को लेकर गंभीर आरोप लगाए. 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संजय सिंह ने सत्ताधारी दल पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कथित घोटालों पर पर्दा डाल रही है.