रणधीर परमार, छतरपुर। कांवड़ यात्रियों को लेकर मौलाना साजिद रशीदी के कथित बयान पर बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश यात्रा पूरी कर छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम लौटे बाबा ने मौलाना के बयान को लेकर उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया।
READ MORE: महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में हेराफेरी के गंभीर आरोप: किसान ने लोकायुक्त से की शिकायत, रकम नहीं देने पर आवेदन निरस्त करने का दावा
बाबा बागेश्वर ने अपने अंदाज में मौलाना साजिद रशीदी पर निशाना साधते हुए कहा कि करोड़ों कांवड़िया पैदल यात्रा करते हैं, लेकिन किसी पर पत्थर नहीं मारते। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को आतंकवादी बताना गलत है। बाबा ने कहा कि अगर किसी घटना में दो-चार लोग ट्रक या वाहन पर पत्थर फेंकते हैं या किसी वाहन को लूटते हैं, तो उन्हें कांवड़िया नहीं कहा जा सकता। ऐसे लोगों को उन्होंने ‘कालनेमि’ बताते हुए कहा कि कुछ लोगों के गलत काम के आधार पर सभी कांवड़ियों को एक जैसा नहीं माना जाना चाहिए।
READ MORE: व्हीलचेयर पर निकली तिरंगा यात्रा… हाथों में तिरंगा और दिल में हिंदुस्तान! दिव्यांगजनों ने दिखाई देशभक्ति की ऐसी तस्वीर, जिसने इंदौर की सड़कों पर हर किसी का छू लिया दिल
उन्होंने कहा कि करोड़ों कांवड़िया आस्था के साथ पैदल यात्रा करते हैं और उन्हें आतंकवादी कहना उचित नहीं है। बाबा ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि किसी भी समुदाय या समूह के सभी लोगों को एक नजर से नहीं देखना चाहिए और बयान देने से पहले सोच-समझकर बोलना चाहिए।
बाबा बागेश्वर ने ताजिया जुलूस का जिक्र करते हुए भी मौलाना पर सवाल उठाए और कहा कि जिस तरह बड़ी संख्या में लोग ताजिया में शामिल होते हैं, उसी तरह बड़ी संख्या में कांवड़िया भी यात्रा करते हैं। ऐसे में कुछ लोगों की हरकत के आधार पर पूरी कांवड़ यात्रा को गलत ठहराना उचित नहीं है। बाबा बागेश्वर की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब कांवड़ यात्रा और उससे जुड़े बयानों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज है। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।
https://twitter.com/lalluram_news/status/2088191079753658650/video/1
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


