रणधीर परमार, छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध धार्मिक व्यक्तित्व पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) ने अपनी शादी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि गुरु जी की आज्ञा हो गई है और अब वे जल्द ही विवाह करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “गुरु जी की आज्ञा हुई है, हमने माता जी को आज ही बोला है लड़की देख लो। माता जी की पसंद से विवाह होगा।
READ MORE: कूनो से फिर आई खुशखबरी: मादा चीता गामिनी ने 3 नहीं 4 शावक को दिया था जन्म, केंद्रीय वन मंत्री ने जताई खुशी
शस्त्री ने कहा कि हमारे जीवन में एक सिद्धांत रहा है कि जो बातें कही हमने, देर से भली हुई हैं, उसी पर अडिग रहे। शादी करेंगे यह पक्का है, और बहुत जल्दी खुशखबरी मिलेंगी यह भी पक्का है। आज ही कह कर आए हैं जल्दी बिटिया देख लो।” उन्होंने आगे बताया कि वे 21 दिन तक बद्रीनाथ में साधना करेंगे, जिसमें 5 दिन तक विशेष तपस्या शामिल होगी। साधना पूरी होने के बाद शादी की प्रक्रिया और तेज हो सकती है।
READ MORE: रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन मामलाः कैमरे के सामने आई पीड़िताएं, बोली- कोड वर्ड में होती थी बात, ड्रग्स की पुड़िया को बोला जाता था ‘T-SHIRT’
बाबा बागेश्वर की इस घोषणा से उनके लाखों अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से उनकी शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, और अब उन्होंने खुद इस पर पर्दा उठा दिया है। उन्होंने जोर दिया कि शादी उनकी अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि गुरु की आज्ञा और मां की पसंद पर आधारित होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


