Baba Ramdev send Gifts and Sweets to Kangana Ranaut On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई भेजा है। कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई भेजने पर बाबा रामदेव ने कहा कि ये रक्षाबंधन पर बहन को भाई का प्यार है। बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को मिठाई और उपहार भेजते हुए कहा कि देश में नफरत नहीं होनी चाहिए। वहीं बीजेपी सांसद ने भी उनका धन्यवाद किया और उन्हें अपना बड़ा भाई भी कहा।
बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी सांसद कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। जेन-जी पर कंगना के दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव ने निशाना साधा था। इसके बाद कंगना ने भी योग गुरु पर पलटवार किया था। हालांकि कंगना रनौत को मिठाई और उपहार भेजने के साथ ही इस विवाद पर विराम लग गया है।
स्वामी रामदेव ने रक्षाबंधन के मौके पर कंगना रनौत संग अपना विवाद भुलाते हुए उन्हें मिठाई-तोहफे भेजे. मीडिया के सामने उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया, और अपने विवाद पर चुप्पी तोड़ी। रामदेव ने कहा- बहन कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई हम बाई पोस्ट भेज रहे हैं। किसी भी कारण से देश में नफरत नहीं होनी चाहिए और ना ही एक दूसरे के प्रति बैर की भावना होनी चाहिए। इसलिए हमने बैर का परित्याग कर दिया है। रामदेव ने बताया कि तोहफे और मिठाई भेजने के साथ-साथ वो कंगना रनौत को फोन भी करेंगे। आज हम बहन कंगना को फोन भी करेंगे और उनको बोलेंगे कि बहन कंगना रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

कंगना ने स्वीकार किया योग गुरू का प्यार
स्वामी रामदेव से आए इस मैसेज को पाकर कंगना भी खुश हुईं। उन्होंने उनके भेजे हुए प्यार को स्वीकार किया और उन्हें अपना बड़ा भाई बताया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर बीजेपी सांसद ने लिखा- त्योहार का दिन होता ही सब भूल-चूक माफ करने के लिए है। मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम, दोनों स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद, ईश्वर आपको लंबी आयु दे।
जानें क्या था दोनों के बीच विवाद
दरअसल पेपर लीक को लेकर जंतर-प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले लोगों को मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ (Gutter Generation) कहा था। कंगना रनौत ने जेन-ज़ी को ‘गटर लेवल के लोग’ बताया था। कंगन के गटर वाले बयान पर बाबा रामदेव ने कहा था कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनके खिलाफ पार्टी को एक्शन लेने की जरूरत है। रामदेव ने उनके बचपन और पढ़ाई-लिखाई पर भी सवाल उठाए थे। इस से कंगना काफी नाराज हुई थीं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


