बदायूं. उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो लोग घायल हुए हैं. ये हादसा दो ट्रैक्टरों के चलते होना बताया जा रहा है. हादसे में घायलों दो लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इधर पुलिस दोनों ट्रैक्टर चालकों की तलाश है.
जानकारी के मुताबिक कछला और उझानी के बीच भूलपुर क्षेत्र में हाईवे पर दो ट्रैक्टर चालक रेस लगा रहे थे. जिसकी चपेट में ई-रिक्शा आ गई. ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. जिसें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची.
इसे भी पढ़ें : खाकी से होशियारी नहीं : नाकेबंदी देख भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा, मुठभेड़ में हुआ घायल
इस हादसे में ई-रिक्शा में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा, जहां 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. दो घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालकों की तलाश की जा रही है.

