अनूप मिश्रा, बहराइच. विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ठोरिया मजरा उदनपुरवा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक ठोरिया निवासी सुनील कुमार मौर्य अपने घर के सामने रास्ते पर खड़े थे. तभी गांव के ही मोतीलाल, अनिल कुमार और लाजवंती वहां पहुंच गए. आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर उक्त लोगों ने सुनील को देखते ही अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया. जब सुनील ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल दिया. अचानक हुए इस हमले में सुनील के हाथ, गले और सीने पर गंभीर चोटें आईं. चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण और परिजन मौके पर दौड़े, तो स्थिति बिगड़ती देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए. परिजनों ने आनन-फानन में घायल सुनील को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया.
इसे भी पढ़ें : हमला अचानक हुआ… होली के रंग में हुड़दंगियों ने डाला भंग, नाचते-गाते युवकों के समूह पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने बरसाए ईंट और पत्थर, 5 गंभीर रूप से घायल
पीड़ित की शिकायत पर विशेश्वरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है. तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. मामले की विवेचना रमाशंकर यादव द्वारा की जा रही है. घायल की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

