नीरज काकोटिया, बालाघाट। बालाघाट के बैहर आदिवासी विधानसभा क्षेत्र के बोंदारी, कुंडेकसा, मातला, मछुरदा, कोरका सहित अन्य बैगा बाहुल्य गांव में फैली बीमारी के संबंध में पुणे भेजी गई जांच रिपोर्ट सामने आ गई हैं। जिसमें आईसीएमआर एवं अन्य संस्थानों द्वारा की गई जांच में प्रभावित क्षेत्र के बच्चों में मीजल्स रोग की पुष्टि हुई है। नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों में मीजल्स संक्रमण पाया गया।

READ MORE: सतना में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 96 हजार रुपए की रिश्वत लेते जिला सहकारी बैंक प्रबंधक ट्रैप, धान खरीदी में 3 प्रतिशत मांगा था कमीशन

बता दें कि बैगा बाहुल्य गांवों में पिछले जून महीने से बच्चों में मलेरिया, सर्दी खांसी, वायरल, शरीर में दाने आना व स्कीन में खुजली,ब्लड की कमी सहित कई वजह सामने आयी है। प्रारंभ में यहां पर बीमारी को लेकर कारण स्पष्ट नहीं किया जा रहा था। जिससे बीमारी को रहस्यमयी कहा जाने लगा था। माह अगस्त में इस बीमारी का विकराल रूप सामने आया। लगभग 2 महीने में ही विविध गांवों में 19 बच्चों की मौत होने की जानकारी सामने आयी। 3 ग्राम पंचायत के 11 गांवों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण में 2,780 लोगों की जांच की गई है। इनमें 236 मलेरिया, 116 दस्त, 160 चर्मरोग तथा 101 दानों के साथ बुखार के मरीज पाए गए हैं। गांवों में ही अस्थायी अस्पताल बनाकर उपचार शुरू किया गया। जिला अस्पताल में ही 152 बच्चों को भर्ती कराया गया। बिरसा सीएससी सेंटर में भी लगभग ढाई सौ मरीजों का उपचार किया गया। अधिकांश बच्चें ठीक हो गये और उन्हें छुट्टी दे दी गई, जो कुछ भर्ती है उनकी निगरानी की जा रही हैं। अब स्थिति नियंत्रण में हैं और अब एक तरह से भोपाल स्तर से मॉनिटरिंग कर व्यवस्था को देखी जा रही हैं। कमिश्नर धनजंय सिंह ने भी यहां पर आकर दौरा किया।

READ MORE: ‘ये तो गजब के दिमागी हैं…’ महाकाल ब्रिज पर 300 सुरक्षाकर्मी को कूदता देख ओवैसी ने कसा तंज; जानिए वायरल Video का पूरा सच     

बैगा बच्चों के सैंपल लेने की कार्यवाही हुई थी। जिसके तहत एनआईवी पुणे द्वारा की गई जांच में चांदीपुरा वायरस, वेस्ट नाइल फीवर वायरस तथा जापानीज एनसेफेलाइटिस वायरस सहित विभिन्न वायरस की जांच नेगेटिव पाई गई। जांच एवं उपलब्ध रिपोर्टों के आधार पर बच्चों में हुई मृत्यु के प्रमुख कारणों में मलेरिया एवं मीजल्स संक्रमण पाया गया है। स्थिति की समीक्षा के बाद राज्य स्तरीय दल द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके तहत प्रभावित क्षेत्र में 20 अगस्त से मीजल्स-रूबेला अभियान प्रारंभ कर 09 माह से 10 वर्ष तक के सभी बच्चों को मीजल्स-रूबेला वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। जो कि बैहर, बिरसा एवं परसवाड़ा विकासखण्ड में 20 से 25 अगस्त तक एमआर कैचअप राउंड के रूप में संचालित होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m