कुंदन कुमार/पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

​आधुनिक भारत के ‘चाणक्य’

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आधुनिक भारत का दूसरा चाणक्य करार दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी की वैचारिक प्रखरता और राष्ट्रवाद के प्रति अटूट समर्पण देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने ही राष्ट्र को अखंड रखने का बीड़ा उठाया था।

​एक देश, एक विधान, एक निशान का सपना हुआ पूरा

​सम्राट चौधरी ने डॉ. मुखर्जी के उस मुख्य सपने पर प्रकाश डाला जिसके लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उन्होंने कहा कि मुखर्जी का सपना था कि भारत में एक संविधान, एक झंडा और एक राष्ट्र हो। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के इस ऐतिहासिक स्वप्न को वास्तविकता में बदला है। यह न केवल उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि भारत की अखंडता को भी मजबूती प्रदान करता है।
​इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने एक बार फिर संकल्प लिया कि डॉ. मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र सेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा।