संजय विश्वकर्मा, उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरवा टोला में मृत हुए बाघ का आज जबलपुर में पुनः शव परीक्षण होगा। बाघ की मौत के मामले में बड़ा खुलासा होगा। क्या बाघ की मौत ट्रेंकुलाइज करने के दौरान दवा के ओवर डोज से हुई या मौत का कोई दूसरा बड़ा कारण है।
दरअसल NTCA के निर्देशन में आज 3 विशेषज्ञों की टीम बाघ का दोबारा पोस्टमार्टम करेगी। PCCF वाइल्ड लाइफ भोपाल की निगरानी में पूरी प्रक्रिया चल रही है।
बाघ के हमले से 1 मौत 3 लोग हुए थे घायल
बता दें कि कल देर रात 2 से 3 बजे के बीच बाघ ने घर के आंगन में सोती हुई महिला पर हमला कर दिया था। हमले में महिला की मौत हो गई थी 3 लोग घायल हुए थे। घटनास्थल पर ही बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस अमला घटनास्थल पहुंचा। जहां आक्रोशित भीड़ ने अमले पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। जिसके बाद वन अमले ने अपना काम शुरू किया और बाघ को ट्रैंकुलाइट किया, लेकिन बेहोशी का इंजेक्शन लगने के बाद बाघ की मौत हो गई।

