बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच संबंधों में आई तल्खी को दूर करने के प्रयासों के तहत भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने यहां बांग्लदेश के विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री हुमायूं कबीर से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब परिस्थितियां अनुकूल होंगी और द्विपक्षीय संबंध आपसी सम्मान पर आधारित होंगे.
भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने यहां बांग्लदेश के विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री हुमायूं कबीर से मुलाकात की. बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारीक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा पर बातचीत में सकारात्मक प्रगति की जानकारी दी गई है.
बांग्लादेश ने मंगलवार (29 सितंबर 2026) को कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर जारी बातचीत में प्रगति को लेकर वह सकारात्मक है. ढाका में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने मंगलवार को बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर से मुलाकात की.
विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब परिस्थितियां अनुकूल होंगी और द्विपक्षीय संबंध आपसी सम्मान पर आधारित होंगे. कबीर ने कहा कि हमने यात्रा पर चर्चा की और हम इसे लेकर सकारात्मक हैं.
वास्तविकता ये है कि आज हमारी बहुत अच्छी बैठक हुई और मुझे विश्वास है कि निकट भविष्य में हमें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. बैठक के बाद दिनेश त्रिवेदी ने भी कहा कि तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण अब भी खुला है और इसमें जल्दबाजी की जरूरत नहीं है.
हुमायूं कबीर का बयान ऐसे समय में आया है जब तारिक रहमान के आगामी नवम्बर में भारत आने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, विदेश राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह दोनों पक्षों की सुविधा के अनुसार सही समय पर होगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


