Bangladesh Hindu Family Murder Case: बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या पर बड़ा खुलासा हुआ है। बांग्लादेश के रंगपुर में हिंदू परिवार के 4 सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन लोगों ने पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपियों ने पहले हिंदू परिवार के सभी 4 सदस्यों की निर्दयता के साथ हत्या की। इसके बाद उसी घर में नहाया और लाश के पास ही खाना खाया। आरोपियों ने ड्रग्स लेना भी स्वीकार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

बता दें क परिवार की हत्या गुरुवार (20 अगस्त 2026) की रात को हुई थी। हालांकि, डेड बॉडी शनिवार (22 अगस्त 2026) की देर रात घर से मिले थे। घर का मैन गेट बंद था। रिश्तेदारों ने परिवार के लोगों से संपर्क नहीं होने के बाद पुलिस को जानकारी दी थी।

मामले में पुलिस ने दो युवकों 23 साल के सिद्धार्थ दास और 19 साल के मुग्धा दास को पकड़ा है, जो रंगपुर के माचुआपारा इलाके के रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक घर की छत पर बैठकर याबा नाम की नशीली ड्रग ले रहे थे। परिवार ने उन्हें देख लिया और रोकने की कोशिश की। पहले आवाज सुनकर गणपति छत पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों के बारे में पूछा। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहचान सामने आने के डर से गमछे से उनका गला दबा दिया। इसके बाद उनकी पत्नी प्रीतिलता भी ऊपर पहुंचीं। पुलिस के मुताबिक, सीढ़ियों के पास उनकी भी हत्या कर दी गई। परिवार की बेटी और 12 साल के बेटे की भी हत्या कर दी। बेटे प्रियम का शव घर के अंदर बिस्तर के नीचे मिला।

पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद दोनों आरोपी तुरंत वहां से नहीं निकले। वे रातभर घर के अंदर रहे। उन्होंने घर में नहाया और खाने की मेज पर रखे खजूर खाए। पुलिस को यह भी शक है कि आरोपियों ने परिवार के मोबाइल फोन से अपनी पहचान से जुड़े निशान मिटाने की कोशिश की। इसके लिए मोबाइल फोन को वॉशिंग पाउडर मिले पानी में रखा गया था।

परिजनों ने बताया कि परिवार का किसी से विवाद या दुश्मनी नहीं थी। परिवार ने दासपाड़ा में नया घर बनाया था और वहीं रह रहा था। गणपति की बेटी आगमी ने इसी साल अंग्रेजी में मास्टर्स की डिग्री पूरी की थी। उनका 12 साल का बेटा प्रियम 5वीं कक्षा में पढ़ता था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m