दिल्ली में शेख हसीना की वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस से बांग्लादेश बुरी तरह भड़क गया. बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मीडिया से लाइव बात करने की इजाजत देने पर कड़ी आपत्ति जताई है. बांग्लादेश ने आरोप लगाया कि शेख हसीना ने मीडिया से बात करते हुए बांग्लादेश और वहां के लोगों के खिलाफ जहरीली बातें कहीं. इस संबोधन पर बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 5 अगस्त 2024 को देश छोड़कर आने के बाद पहली बार मीडिया से सार्वजनिक बातचीत की.

बांग्लादेश सरकार ने शेख हसीना की वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत से आपत्ति जताते हुए कहा कि ढाका को इससे निराशा हुई है. तारिक रहमान सरकार ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में अब शेख हसीना के लिए कोई स्थान नहीं है. बुधवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश इस बात से बेहद खफा है कि नरसंहार के मामले में दोषी ठहराई जा चुकीं और फरार शेख हसीना को नई दिल्ली में मीडिया से लाइव बातचीत करने की इजाजत दी गई. 

बांग्लादेश का साफ कहना है कि उन्होंने भारत सरकार को पहले ही चेता दिया था कि इस तरह के आयोजनों से दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने की कोशिशों को तगड़ा झटका लगेगा. सत्ता पक्ष का कहना है कि भारतीय जमीन से शेख हसीना का मीडिया के सामने आना बांग्लादेश के लोगों के लिए बहुत बड़ा अपमान है.

बांग्लादेश का आरोप है कि इस दौरान शेख हसीना ने सत्ता और आम जनता के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए, जिससे दोनों देशों के संबंधों को नुकसान पहुंचा है.

शेख हसीना का संबोधन ऐसे समय में आया है, जब उन्हें 5 अगस्त को बांग्लादेश छोड़कर आए 2 साल पूरे हुए हैं. बांग्लादेश की तारिक रहमान इसे जुलाई क्रांति की बरसी के रूप में मना रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m