Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (5 अगस्त 2026) की खबरों में ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व CDS अनिल चौहान का नया खुलासा; 2000 रुपये UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगेगा; इश्योरेंस नहीं तो पेट्रोल नहीं; आईएसआई समर्थित दो टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ प्रमुख रहा।

1. ऑपरेशन सिंदूर पर नया खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर पर नया खुलासा हुआ है। पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान (Anil Chauhan) ने ऑपरेशन सिंदूर पर नया और सनसनीखेज खुलासा किया है। सेवानिवृत्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस (CDS) जनरल अनिल चौहान ने एक कार्यक्रम में कहा कि सीजफायर के लिए पाकिस्तान (Pakistan) गिड़गिड़ा रहा था लेकिन हमने उन्हें इंतजार करवाया। ये भारत (India) की बढ़ती ताकत का उदाहरण है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. 2000 रुपये UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगेगा

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने वाली मोदी सरकार (Modi government) अब उसे सरकारी तिजोरी भरने का जरिया के रूप में इस्तेमाल करने जा रही है। जी हां…. मोदी सरकार यूपीआई पेमेंट के नियम में संशोधन करने जा रही है। इसके तहत 2000 रुपये से लेकर उससे अधिक के यूपीआई ट्रांजेक्शन (UPI Transaction) पर चार्ज लगेगा। मोदी सरकार ने संसद में नया विधेयक पेश किया है, जिसके तहत MDR चार्ज की वापसी हो रही है। इसके तहत 2000 रुपये के ऊपर पेमेंट पर चार्ज देना होगा।

पढ़े पूरी खबर…….

3. इश्योरेंस नहीं तो पेट्रोल नहीं

अगर आपके पास बाइक-कार हैं और अगर आपने इश्योरेंस (बीमा) नहीं करवाया है तो ये खबर आपके लिए ही है। सरकार जल्द ही इश्योरेंस नहीं तो पेट्रोल नहीं योजना लागू करने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र सरकार को सख्त निर्देश दिया है कि नो इश्योरेंस, नो पेट्रोल (petrol) योजना जल्द से जल्द लागू करें। सड़क सुरक्षा को लेकर सुझाव देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. आईएसआई समर्थित दो टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़

दिल्ली जंतर-मंतर (Delhi Jantar Mantar) पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) बम ब्लास्ट करवाने का प्लान तैयार कर रहा था। बकायदा इसके लिए नाबालिग लकड़ों का इस्तेमाल होना था। इन लोगों को पेट्रोल बम भी मुहैया कर दिया गया था। बस ब्लास्ट के इशारे का इंतजार था। हालांकि उससे पहले प्रोटेस्ट खत्म हो गया। ये खुलासा पंजाब की अमृतसर पुलिस ने किया।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंसः कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा पर युवाओं के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया. उस मुलाकात के बाद उन्होंने दो टूक कहा है कि इन छात्रों को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. (पूरी खबर पढ़े)

कलकत्ता HC बोला- मदरसों में वंदे मातरम् गाने से आसमान नहीं टूट पड़ेगाः पश्चिम बंगाल के मदरसों में सुबह की प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम गाने से जुड़े विवाद पर बुधवार को कलकत्ता हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. राज्य मदरसा विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी कर राज्य के मदरसों में भी ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया था. सामाजिक कार्यकर्ता सौरव दत्ता ने इस कदम को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की. कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को पीआईएल पर सुनवाई करते हुए कहा कि आसमान नहीं गिर पड़ेगा. (पूरी खबर पढ़े)

3. E20 डीपफेक केस में नितिन गडकरी को राहतः ई-20 डीपफेक केस में नितिन गडकरी को राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने नितिन गडकरी के खिलाफ ऑनलाइन डीपफेक पोस्ट को ‘‘अश्लील, अपमानजनक और मानहानिकारक’’ बताते हुए सोशल मीडिया प्लेफॉर्मस को उन्हें हटाने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने गडकरी को मेटा प्लेटफॉर्म्स, एक्स कॉर्प, गूगल और अनजान ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ बदनाम करने वाले और एडिट किए गए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सिविल केस करने की इजाजत दी है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m