बांग्लादेश की सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अभी वर्तमान समय में भारत में हैं. बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस लाने के लिए राजनयिक और कानूनी स्तर पर सभी आवश्यक प्रयास जारी हैं. शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर बांग्लादेशी विदेश राज्यमंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने कहा है कि कूटनीतिक प्रयासों में हमें कोई कमी नहीं दिखती. यह प्रक्रिया जारी है.
बांग्लादेश में आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री पद छोड़ने को मजबूर हुईं शेख हसीना भारत में शरण लिए हुए हैं. शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर बांग्लादेशी विदेश राज्यमंत्री शमा ओबैद इस्लाम का बयान आया है.
बांग्लादेश सरकार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस लाने के लिए राजनयिक स्तर पर हर जरूरी कदम उठा रही है. शेख हसीना को लेकर उनकी सरकार के खिलाफ हुए आंदोलन कुचलने की कोशिशों को लेकर कई मामले दर्ज हैं. भारत ने प्रत्यर्पण अनुरोध की समीक्षा शुरू कर दी है.
बांग्लादेश की विदेश मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने अब शेख हसीना को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि शेख हसीना को मुकदमों का सामना करने के लिए बांग्लादेश लाने की हर संभव कोशिश सरकार कर रही है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कूटनीतिक प्रयासों में हमें कोई कमी नहीं दिखती. यह प्रक्रिया जारी है.
वहीं, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है.
विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने गुरुवार को पत्रकारों को आगे यह जानकारी देते हुए कहा कि शेख हसीना को वापस लाने की प्रक्रिया मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के समय शुरू हुई थी. अब BNP सरकार इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है.
बांग्लादेश की ओर से प्रत्यर्पण के अनुरोध को लेकर भारत पहले ही साफ कह चुका है कि हम अपने न्यायिक और आंतरिक कानूनी प्रक्रिया के तहत समीक्षा कर रहे हैं. भारत सरकार ने कहा है कि वह शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश के अनुरोध की जांच कर रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

