US-ईरान युद्ध की शुरुआत में हुए हमलों में मारे जाने के महीनों बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया. ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का मशहद स्थित इमाम रजा की दरगाह में अंतिम संस्कार किया. खामेनेई की अंतिम यात्रा में मशहद शहर में लाखों लोगों का जनसैलाब जुटा, जिसके हाथ में ईरानी झंडे और दिवंगत नेता की तस्वीरें थी.
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार को मशहद स्थित शिया समुदाय के पवित्र इमाम रेजा दरगाह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया.
खामेनेई के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक से पहले इराक के नजफ और कर्बला ले जाया गया था, जहां उनसे जुड़ी धार्मिक रस्में निभाई गईं. एक सप्ताह तक शोक जुलूस और सभाएं आयोजित की गयी थी. अयातुल्ला अली खामेनेई देश के दूसरे ऐसे शासक हैं, जिन्हें मशहद शहर में दफनाया गया है.
शनिवार को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें भारी भीड़ ने उस नेता को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने दशकों तक ईरान का नेतृत्व किया और पश्चिम का कड़ा मुकाबला किया.
खामेनेई की मौत 28 फरवरी को तेहरान स्थित उनके आवास पर हुए अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में हुई थी. यह हमला ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध के पहले दिन हुआ था.
काले कपड़ों में पहुंचे शोकाकुल लोग खामेनेई के समर्थन और उनकी हत्या का बदला लेने के नारे लगा रहे थे. हजारों लोग तड़के से ही सड़कों, मस्जिदों और दरगाह परिसर में जुट गए थे.
खामेनेई के अंतिम विदाई में उनके पार्थिव शरीर को तेहरान, कोम, इराक के नजफ और कर्बला ले जाया गया और अंततः मशहद लाया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

