चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर में गुरुवार 9 जुलाई 2026 में हुईतेंग शूज फैक्टरी में लगी भीषण आग में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई. इमरजेंसी में सैकड़ों फायरफाइटर को तैनात किया गया और क्रू घंटों तक आग बुझाने में लगा रहा. चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार जारी वीडियो में फैक्ट्री भवन से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं. जिससे थोड़ी ही देर में आसमान में काला धुआं छा गया.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दुर्घटना के कारण की जल्द से जल्द पहचान की जानी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आग आज दोपहर करीब 12.04 बजे जिनजियांग शहर के चेंडाई टाउनशिप के जियांगटौ गांव में काइतुओ रोड ईस्ट पर हुईतेंग शूज फैक्टरी में लगी. लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज और भयावह थी की कुछ ही देर में घना काला धुआं आसमान में छा गया.
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बिना कोई सटीक संख्या बताए ‘भारी जान-माल के नुकसान’ की बात कही है. शी जिनपिंग ने कहा, दुर्घटना के कारण की जल्द से जल्द पहचान की जानी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

CCTV द्वारा जारी किए गए वीडियो में कई मंजिला फैक्ट्री आग की लपटों में घिरी हुई और आसमान में घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दिया. आग में फंसे कई लोग छत पर दिखाई दिए.
रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जुलाई को पूर्वी चीन में जूतों की एक फैक्ट्री में लगी आग से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है. फायर और रेस्क्यू टीमों ने 183 लोगों और 35 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा. स्थानीय अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग फैक्ट्री की ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

