Bangladeshi MP Akhtar Hussain React On Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो चुका है। अब लोगों को 4 मई का इंतजार है। इस दिन फैसला आएगा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है या ममता दीदी का सत्ता कायम रहेगा। रिजल्ट से पहले बंगाल चुनाव पर आए एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार बनने की भविष्यवाणी कई गई। 8 एजेंसियों में से 6 ने बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। वहीं एग्जिट पोल में बंगाल में बीजेपी आने की संभावना से बांग्लादेशी सांसद को iuje सदमा लग गया है। बांग्लादेश के रंगपुर सीट से नेशनल सिटिजन पार्टी  (NCP) के सांसद अख्तर हुसैन ने बंगाल में बीजेपी के सरकार बनाने की संभावना पर चिंता जताई है।

बांग्लादेशी सांसद अख्तर हुसैन ने कहा कि बंगाल में एग्जिट पोल और चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को आगे दिखाया जाना बांग्लादेश के लिए टेंशन की बात है। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है तो ढाका को शरणार्थी संकट का सामना करना पड़ सकता है।

बांग्लादेशी सांसद ने कथित अवैध बांग्लादेशियों को बंगाल से वापस भेजने की आशंका जताते हुए कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने में सफल हो जाती है तो वह उन लोगों को सीमा पार भेज देंगे, जिन्हें वह अवैध घुसपैठिया मानते हैं। बांग्लादेशी संसद में बोलते हुए सांसद ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत दिखाई देती है और अगर BJP वहां सरकार बनाती है, तो वे सभी ‘कांगलू’ लोगों को बांग्लादेश में धकेल देंगे। इससे हमारे लिए एक बड़ा मानवीय, आर्थिक और शरणार्थी संकट खड़ा हो जाएगा। ‘कांगलू’ शब्द का इस्तेमाल बांग्लादेश से आए बंगाली भाषी अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए किया जाता है।

4 मई को आएंगे बंगाल चुनाव के नतीजे

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों के दूसरे चरण में  92.47 फीसदी वोटंग हुई। इस तरह, दोनों चरणों का कुल मतदान औसत रिकॉर्ड 92.85% हुआ है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m