UAE-Pakistan Tension: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी तल्ख हो गए हैं। 3 अरब डॉलर कर्ज वसूली के बाद यूएई ने पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका देते हुए 15 पाकिस्तानियों को धक्के मारकर बाहर निकाल (UAE expels 15 Pakistani) दिया है। ये सभी लोग यूएई की एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) में कर्मचारी थे। इन सभी को इमिग्रेशन ऑफिस बुलाया गया और 48 घंटे में यूएई छोड़ने का आदेश दिया गया। इस कार्रवाई पर पाकिस्तान में चिंता देखी गई है और यूएई के कदम की आलोचना की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई बहुत तेजी से की गई। आम तौर पर कंपनियां कर्मचारियों को निकालने से पहले कुछ नियमों का पालन करती हैं। हालांकि इस मामले में ऐसा नहीं हुआ बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को पहले से कोई नोटिस नहीं दिया गया। उन्हें सीधे बुलाकर यह कहा गया कि अब उनकी नौकरी खत्म हो चुकी है।

नौकरी से निकाले गए लोगों में अलग-अलग पदों पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। इनमें एक ऐसा व्यक्ति भी है, जिसने करीब 20 साल तक एयरलाइन में काम किया था। कर्मचारियों को अब परिवारों को भी दूसरी जगह ले जाने की चिंता सता रही है। अब तक एतिहाद एयरवेज की तरफ से इस फैसले को लेकर कोई साफ वजह नहीं बताई गई है। आम तौर पर एयरलाइन सेक्टर में नौकरी जाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस तरह की प्रक्रिया ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

एतिहाद की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं

एतिहाद एयरवेज ने सार्वजनिक रूप से इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। इस मामले में इमिग्रेशन अधिकारियों की संलिप्तता और कर्मचारियों को तुरंत देश छोड़ने के आदेशों से संदेश गया है कि इसके पीछे कोई राजनीति है।

क्या इसके पीछे राजनीति है?

यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब यूएई और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। हाल ही में यूएई ने पाकिस्तान से 3 अरब डॉलर से ज्यादा का लोन वापस मांगा है। दोनों देशों के अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय समूहों के साथ जुड़ाव को भी इस तनाव की वजह माना जा रहा है।

OPEC से बाहर हुआ UAE

पिछले दिनों यूएई ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 60 साल बाद ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (OPEC) से बाहर होने का फैसला किया था। इस फैसले को भी सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। इसे क्षेत्रीय ताकतों के बीच बदलते समीकरण का संकेत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m