कुंदन कुमार, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उपचुनाव को लेकर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। मतदान करने के लिए सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में लोग बूथ केंद्रों पर पहुंचे हुए हैं और वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मौसम की बात करें तो आज पटना का मौसम सुहावना है। आसमान में बादल छाए हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने डाला वोट

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने पूरे परिवार के साथ पटना के डाक बंगला चौराहे राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ केंद्र पर वोट डालने पहुचें। मतदान के बाद राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि, एनडीए उम्मीदवार की जीत पक्की है। कोई कितने भी दावे कर ले, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने कहा कि, सुबह-सुबह लोगों को पहले वोट करना चाहिए, उसके बाद जलपान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, हमारे पार्टी की जीत होगी। बांकीपुर में विकास के काम और तेजी से आगे बढ़ेंगे।

लालू परिवार समेत कई VIP भी डालेंगे वोट

बांकीपुर उपचुनाव में आज आम जनता के अलावा कई वीआईपी मतदाता भी वोट करेंगे। दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई मंत्री और नेताओं का विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर ही है। राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार का भी विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर है। इसके अलावा पूर्व सांसद सीपी ठाकुर और उनके बेटे सांसद विवेक ठाकुर और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी भी इसी विधानसभा के वोटर हैं। हालांकि जन सुराज से चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर खुद को वोटिंग नहीं कर पाएंगे। क्योंकि वह बांकीपुर के मतदाता नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, SP कार्यालय का घेराव, चुनाव आयोग की PC