पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बराड़ा चौकी प्रभारी जयपाल का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह सब-इंस्पेक्टर शीश पाल को नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिन्होंने कार्यभार संभाल लिया है।

अनिल शर्मा अंबाला। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बराड़ा चौकी प्रभारी जयपाल का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह सब-इंस्पेक्टर शीश पाल को बराड़ा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

तबादला आदेश जारी होने के बाद सब-इंस्पेक्टर शीश पाल ने बराड़ा चौकी का कार्यभार संभाल लिया है। उनसे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की अपेक्षा की जा रही है।