Barmer School Bus Accident News: राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू इलाके से आज एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे 25 पर एक बेकाबू ट्रक ने स्कूल बस को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में बायतु सरस्वती स्कूल के छात्र विरधाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 20 अन्य बच्चे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

दरअसल, यह हादसा बायतु पेट्रोल पंप के पास तब हुआ जब बस में कुल 36 बच्चे सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कूलर से लदे एक ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और खून से लथपथ बच्चों को बस से बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल छात्र विरधाराम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कई बच्चों के हाथ-पैर में गंभीर फ्रैक्चर आए हैं, जिनका इलाज बालोतरा जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही SDM अशोक विश्नोई और DSP अनिल पुरोहित भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। लापरवाही से ट्रक चलाने वाला चालक मौके से भागने में कामयाब रहा।
बता दें कि बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट ने खुद घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने ट्रक और बस दोनों को जब्त कर लिया है। थानाधिकारी मनोहर विश्नोई के अनुसार, फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए हैं कि बच्चों के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए।
पढ़ें ये खबरें
- OBC आरक्षण पर सियासी घमासान! 50-50 फॉर्मूले से निकलेगा रास्ता? SC और विधानसभा को लेकर सरकार का नया प्लान, क्या मिलेगी कामयाबी?
- Bastar News Update : फूल रथ की परिक्रमा के साथ बस्तर दशहरा की परंपरा जीवंत…मुआवजे पर भड़के बाढ़ प्रभावित किसान… बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन
- गोलबाजार अतिक्रमण मामले पर हाईकोर्ट सख्त: अब और मोहलत नहीं, 19 नवंबर को होगी अंतिम सुनवाई
- उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार अलर्ट सिस्टम, अब सैटेलाइट से पहुंचेगी खतरे की सूचना
- नवरात्रि में ‘माया नगरी’ में शर्मनाक वारदातः मुंबई में बच्ची से रेप के बाद हत्या, बवाल मचने के बाद आरोपी गिरफ्तार
