Barmer Doctor Blackmail Case: राजस्थान के बाड़मेर शहर में एक निजी अस्पताल से ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक डॉक्टर ने अपनी ही अस्पताल की नर्स पर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर कई वर्षों तक ब्लैकमेल करने और करीब 2 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नर्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

डॉक्टर ने क्या लगाए आरोप?
हमीरपुर स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. साइमन मेकवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2016 में कमलेश नाम की युवती को अस्पताल में नर्स के रूप में नियुक्त किया गया था। डॉक्टर का आरोप है कि वह अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर अकेले रहते थे। इसी दौरान नर्स उनके कमरे में चाय बनाने आती थी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाद में नर्स ने कथित रूप से उनके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हें आधार बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
2 करोड़ रुपये और 35 लाख ट्रांसफर करने का आरोप
शिकायत में डॉक्टर ने आरोप लगाया कि ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी नर्स ने कई वर्षों में करीब 2 करोड़ रुपये वसूल लिए। इसके अलावा अस्पताल के बैंक खाते से कथित रूप से 35 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने का भी आरोप लगाया गया है। डॉक्टर का दावा है कि कुछ दिन पहले भी धमकी देकर 5 लाख रुपये नकद लिए गए।
CCTV और मोबाइल से निगरानी का आरोप
डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि नर्स ने उन पर नजर रखने के लिए एक मोबाइल फोन और सिम अपने नियंत्रण में रखवाया और उसे हमेशा चालू रखने का दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों का पासवर्ड भी हासिल कर लिया था, जिससे वह डॉक्टर की गतिविधियों पर नजर रखती थी।
आरोपी नर्स ने आरोपों से किया इनकार
गिरफ्तार नर्स कमल उर्फ कमलेश ने डॉक्टर के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि डॉक्टर ने अपने बचाव के लिए उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया है।
पुलिस का क्या कहना है?
बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए सीईओ रमेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। प्रारंभिक जांच में आरोप काफी हद तक सही पाए जाने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 17 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
- PM मोदी ने 1,856.67 करोड़ की खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को दी मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने फैसले के लिए प्रधानमंत्री का माना आभार
- बेगूसराय में बड़ा हादसा, 35 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 2 लोग लापता
- नकाबपोश बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़! सरेआम चलाई गोलियां, दो गिरफ्तार, एक फरार
- फर्जी MBBS डिग्री से 17 साल तक सरकारी नौकरी, बीएमओ भी बना शख्स, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
