बरनाला: जिला बरनाला में लुटेरे दिन-दिहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं. पता चला है कि
कुछ बदमाशो ने एक व्यक्ति को घेरकर उसका पर्स छीन लिया. इस संबंध में बरनाला की पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में शिकायतकर्ता हरपिंदर सिंह उर्फ मंगा पुत्र बूटा सिंह, निवासी ढला पत्ती घुन्नस ने बताया कि 5 सितम्बर 2026 को वह किसी काम से गया हुआ था. घटना वाले दिन जब वह अपनी कार के पास पहुंचा और बाथरूम जाने के बाद वापस कार में आकर बैठा, तो उसी समय कुछ युवक वहां पहुंच गए.
पीड़ित के अनुसार कुछ लोगों ने उसकी कार का शीशा ज़ोर-ज़ोर से खटखटाया और जब पीड़ित डर के मारे नीचे उतरा, तो उक्त आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसका पर्स जबरन छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा.
- Indian Railway : दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, 7 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
- जमशेदपुर में सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा: भारी वाहन ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद शव के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण
- पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड: मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार सोनपुर से गिरफ्तार, STF और पुलिस का बड़ा एक्शन!
- बस्तर के DRG जवान गुजरात में दिखाएंगे दम, राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में गूंजेगी कदमताल
- IND vs NZ 4th T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 87 रन से हारी टीम इंडिया, डफी ने झटके 4 विकेट

