बरनाला। बरनाला में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे महलकलां में थाना महलकलां पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस पुलिस मुठभेड़ में दो कथित गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया, इनसे अवैध हथियार भी पुलिस ने जप्त किए हैं.
थाना और काउंटर इंटेलीजेंसी टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। महल कलां से आने वाले मार्ग पर पुराने टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर रहे थे, इसी दौरान एक वर्ना कार को रोका गया, लेकिन कार सवार ने पुलिस को देखकर कार सहित भागने के लिए गाड़ी बेहद तेजी से चलाया, जिससे पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग किए जाने पर कार चालक ने वाहन को दूसरी ओर निकालने की कोशिश की, लेकिन कार नियंत्रण खो गई, जिसके कारण गाड़ी खेत में घुस गई। पुलिस का आरोप है कि कार में सवार एक युवक ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा फायरिंग की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अश्वीर सिंह उर्फ अर्शी निवासी गांव बख्तगढ़ जिला बरनाला व गुरशरण सिंह निवासी गांव रौंता, जिला मोगा (निहाल सिंह वाला क्षेत्र) के रूप में हुई है।
आरोपितों और कार की तलाशी के दौरान एक .32 बोर पिस्तौल और एक .25 बोर पिस्तौल बरामद की है। पुलिस अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपित अश्वीर सिंह उर्फ अर्शी, बरनाला पुलिस को कई मामलों में पहले से ही भगोड़ा घोषित है और इलाके का नामी गैंगस्टर माना जाता है।
- गाड़ी खरीदते वक्त टायर पर गौर किया? कोई कंपनी ट्यूब तो कोई ट्यूबलेस टायर क्यों देती है
- जेब में रखी पोटाश फटने से किशोर झुलसाः बाइक पर पटाखे ले जाते समय हुआ हादसा, साथी भी घायल
- धनतेरस के दिन 8 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, पिता के साथी ने किया घिनौना काम
- धनतेरस पर मारुति की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री: एक ही दिन में डिलीवर हुईं 30,000 गाड़ियां, बलेनो और ब्रेजा का दबदबा
- भाजपा सरकार के मंत्री जी साफ कर दें कि… ‘मिड-डे मील’ के खाने को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, कही 3 करोड़ जनता के हक छिनने की बात

