समीर शेख, बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में स्थित संयुक्त बालिका छात्रावास की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मूलभूत सुविधाओं की कमी, पीने के पानी के संकट और घटिया भोजन से परेशान होकर हॉस्टल की सैकड़ों छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर अपना कड़ा विरोध जताया।
ये भी पढ़ें: वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से दरिंदगीः प्राइवेट पार्ट में डाला टूथब्रश, 4 लड़कियों पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
150 छात्राओं के लिए सिर्फ आधा घंटा पानी, वाटर कूलर-गीजर पड़े बंद
प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया कि 150 सीटर इस छात्रावास में पानी की भारी किल्लत है। ट्यूबवेल और नल दिन में सिर्फ आधा से एक घंटा ही चलते हैं, जिससे छात्राओं को निस्तार और पीने के पानी के लिए तरसना पड़ता है। इसके अलावा छात्रावास में लगे वाटर कूलर, गीजर और सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लंबे समय से बंद पड़ी हैं।
खाने में निकलते हैं कीड़े, 2 सिकलसेल पीड़ित छात्राएं अस्पताल में भर्ती
छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्टल में मेन्यू के हिसाब से भोजन नहीं दिया जाता और सब्जियों में अक्सर कीड़े निकलते हैं। दूषित और घटिया भोजन के कारण हॉस्टल में रह रही दो सिकलसेल पीड़ित छात्राओं की सेहत बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
ये भी पढ़ें: पनागर नकबजनी कांड का खुलासा: 30 तोला सोना और चांदी जब्त; महिला सहित तीन शातिर चोर चढ़े हत्थे
प्रशासनिक आश्वासन: टैंकर से होगा पानी का इंतज़ाम, निर्माण एजेंसी को पत्र
छात्राओं के उग्र प्रदर्शन के बाद सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रंजना सिंह ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं से चर्चा की और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि 2023 में बने इस नए छात्रावास भवन में निर्माण संबंधी कई तकनीकी खामियां हैं। जब तक नगरपालिका से नया नल कनेक्शन नहीं मिलता, तब तक टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही भवन की कमियों को दूर करने के लिए पीआईयू (PIU) को पत्र लिखा जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


