राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। छतरपुर जिले के न्यू कॉलोनी स्थित ‘वन स्टॉप सेंटर’ (सखी केंद्र) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रह रही एक नाबालिग युवती के साथ वहीं रह रही अन्य नाबालिग लड़कियों ने विवाद के चलते जमकर मारपीट की और बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में टूथब्रश डाल दिया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में 4 नाबालिग लड़कियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आंख और पेट में गंभीर चोटें
जानकारी के अनुसार, छतरपुर के वन स्टॉप सेंटर में रात के समय किसी आपसी बात को लेकर नाबालिग लड़कियों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि चार नाबालिग लड़कियों ने मिलकर एक नाबालिग युवती पर हमला कर दिया। पीड़िता के परिजनों और उसके बयानों के मुताबिक, आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी आंख और पेट में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने अमानवीयता की हदें पार करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में टूथब्रश डाल दिया।
टोल ठेकेदार की दबंगई: मंत्रियों के बंद करने के ऐलान के बाद भी वसूला जा रहा टैक्स,
मामले में दो अलग-अलग एफआईआर
सुबह जब पीड़िता की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, तो आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो अलग-अलग एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं, जिसमें मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं। मामले में कुल चार नाबालिग लड़कियों को आरोपी बनाया गया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट जारी: CM डॉ मोहन ने प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण पर दिया जोर,
सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
पुलिस की टीम अब वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के वक्त सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों से पूछताछ जारी है और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


