समीर शेख, बड़वानी। कार्बन डाइऑक्साइड गैस से भरे एक टैंकर में लीकेज होने से अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह टैंकर मध्य प्रदेश के इंदौर से महाराष्ट्र के औरंगाबाद जा रहा था। इस बीच बड़वानी जिले के बालसमंद आरटीओ चेक प्वाइंट पर अचानक टैंकर में लीकेज हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बड़वानी के बालसमंद आरटीओ चेक पॉइंट पर अचानक गैस से भरे टैंकर में लीकेज होने पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इंदौर से महाराष्ट्र के औरंगाबाद जा रही टैंकर में देखते ही देखते बड़े पैमाने पर गैस निकलने लगी, जिससे भगदड़ मच गई। हालांकि वाहन चालक रिंकू चतुर्वेदी ने बताया कि टैंकर में कार्बन डाइऑक्साइड गैस भरा हुआ है, जो समय-समय पर ओवरफ्लो होने के चलते गैस छोड़ती है, जो कि नॉर्मल बात है। लेकिन वही गैस ओवरफ्लो होकर नहीं निकलती है तो खतरे की बात होती है।

ये भी पढ़ें: हाईवे के ढाबे पर चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग का पर्दाफाश: 2 कंटेनर, 28 सिलेंडर और पिकअप जब्त, 3 गिरफ्तार

नेशनल हाईवे मुंबई-आगरा रोड़ पर गैस लीकेज का नजारा देख आम लोगों में कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया था। कुछ लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस हादसे में कोई जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m