बटाला. बटाला शहर के गांधी चौक में भयानक सड़क हादसा की खबर समाने आई है. इस हादसे में इनोवा और ब्रेजा कार आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखवचे उड़ गए, लेकिन इन सब में अच्छी बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए इनोवा गाड़ी के मालिक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अमृतसर से कादियां के लिए जा रहे थे. जब वह गांधी चौक पहुंचे तो अचानक डेरा रोड पुल से उतर रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. इसके बाद उनकी गाड़ी बेकाबू होकर सड़क के दूसरी ओर चली गई पर ड्राइवर की समझदारी से उनकी जान बच गई.
इस दौरान गाड़ी का काफी नुकसान हो गया. बड़ी बात यह है कि हादसे के बाद ब्रेजा चालक गाड़ी वहां छोड़कर फरार हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ देने पर हाईकोर्ट सख्तः सरकार को जवाब का अंतिम अवसर, पालन न होने पर अधिकारियों को हाजिर होने की चेतावनी
- सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तंजः बोलीं- लोगों को अब नुकसान का एहसास हो रहा, जानें बीजेपी से गठबंधन पर क्या कहा
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी हरियाणा सरकार, हल्दी, अदरक और लाल मिर्च की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत
- सवर्ण हिंदुओं के साथ अखिलेश की 2027 में वापसी! लखनऊ में अखिलेश के समर्थन में नया पोस्टर
- मधुमक्खी पालकों को बड़ी राहत, 50 रुपए में मिलेगा 1,250 रुपए का बीमा कवर

