बटाला. पंजाब में बम धमाके होने और धमकी देने का सिलसिला थम नहीं रहा है. बीती रात बटाला पुलिस जिले के थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आती पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट के प्रवेश द्वार पर धमाका हुआ है, जिसके बाद थाने में अफरातफरी मच गई. खबर है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा विस्फोटक सामग्री फैंककर धमाका किया गया.
जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात लोग आए और उन्होंने पुलिस चौकी के प्रवेश द्वार पर विस्फोटक पदार्थ फेंका दिया, जिससे पुलिस चौकी में जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी. इस बीच घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के घरों के लोग भी धमाके की आवाज सुनकर बाहर आ गए.

आपको बता दें कि इस पूरे मामले में बटाला पुलिस ने इस विस्फोट की पुष्टि नहीं की है. दूसरी ओर, आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बी.के.आई.) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर धमाके की जिम्मेदारी ली है.इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है. यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि धमाका करने के लिए किस चीज का उपयोग किया गया. वही सीसीटीवी भी चैक किए जा रहे हैं.
- नरैना थाने में संघ प्रचारक से मारपीट का आरोप, 6 घंटे घेराव के बाद SHO समेत 6 सस्पेंड
- सोमवार से रविवार तक इन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ने से पूरी होती है मनोकामना
- अवैध रेत खनन पर वन विभाग कार्रवाई, महिला अधिकारी और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश…
- बिहार कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी, पीएम मोदी के पच्चीस वर्षों के सार्वजनिक सेवा की सराहना
- भारतीय ऑटो बाजार में मचेगी हलचल, Maruti ला रही धांसू EV MPV तो Hyundai की नई SUV भी तैयार

