बठिंडा में एक बार फिर से धमकियों का सिलसिला जारी है. इस बार जिला अदालत और जिला परिषद को बम से उड़ाने की धमकी मिली. एक सप्ताह में दूसरी बार धमकी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुईं, तलाशी में कुछ नहीं मिला. जैसे ही धमकी की खबर समाने आई परिसर में मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं. दोनों परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ तलाशी अभियान चलाया गया. पुलिस टीमों ने परिसर के अलग-अलग हिस्सों की गहनता से जांच की और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की. हालांकि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. धमकी की गंभीरता को देखते हुए अदालत परिसर और जिला परिषद कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी गई.
संदिग्ध वस्तु को ना छूने की अपील
आपको बता दें कि सुरक्षा कर्मियों ने परिसर के भीतर और आसपास के क्षेत्रों की जांच की. अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें.
धमकी भरे ईमेल में भेजने वालों ने खुद को कुछ प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठनों से जुड़ा होने का दावा किया है. हालांकि पुलिस इस दावे की पुष्टि किए बिना ईमेल के स्रोत और इसके पीछे की मंशा की जांच कर रही है. बठिंडा में अदालतों को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है. करीब एक सप्ताह पहले भी जिले के सभी अदालत परिसरों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.
- झीरम पीड़ितों के साथ राहुल गांधी से मुलाकात पर दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- फैसले से पीड़ित परिवार और कांग्रेस संतुष्ट नहीं है, अब लड़ेंगे न्यायालीन लड़ाई…
- गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने पर उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी की अपील- सतर्क रहें, घबराएं नहीं
- EVM से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक, हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है कांग्रेस – CM धामी
- ‘उज्जैन में चलने हैं बड़े हथौड़े, इसलिए CM के घर पर चला छोटा हथौड़ा!’ पीसी शर्मा का बड़ा वार; शिक्षकों के आंदोलन को दिया समर्थन
- Asian Games 2026: स्क्वैश में भारत ने जीता डबल सिल्वर, अनाहत-अभय ने रचा इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा


