बठिंडा। शहर के मिनी सचिवालय परिसर से जुड़ा मामला प्रकाश में आया है। खबर है सचिवालय की बाहरी दीवारों पर प्रवासी लोगों के खिलाफ भड़काऊ नारे लिख कर लोगों के मन में गलत धारणा बनाई जा रही है। इस के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान प्रगट सिंह निवासी जमालपुर जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पर प्रवासियों के खिलाफ चल रहे भड़काऊ प्रचार से प्रभावित होकर यह हरकत की थी।
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि एसएसपी कार्यालय और डीसी निवास के निकट स्थित मिनी सचिवालय के गेट नंबर-4 के पास रविवार तड़के किसी शरारती तत्व द्वारा प्रवासी लोगों के विरोध में आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिख दिए गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तत्काल दीवारों पर कालिख पोतकर और रंग करवाकर नारों को मिटवा दिया जिससे किसी प्रकार का तनाव या विवाद पैदा न हो।

दीवारों पर लिखे नारे
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों चैक किए जा रहे हैं, जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने प्रगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भड़काऊ सामग्री से प्रभावित हुआ था और उसी के चलते उसने दीवारों पर नारे लिखे है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित वारदात से एक दिन पहले मिनी सचिवालय क्षेत्र में आया था और उसने आसपास के कुछ स्थानों की तस्वीरें भी खींची थीं। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपित ने ये तस्वीरें किसे भेजी थीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दे करीब एक साल पहले भी इसी क्षेत्र की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया था।
- कंगना रनौत ने अयोध्या घूमने वालों को दे दी ये सलाह, सीएम योगी को लेकर भी कही ऐसी बात
- कॉलोनी में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई, वीडियो वायरल
- पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की दी धमकी
- ‘एक-एक का हिसाब होगा’, डोटासरा की अफसरों को चेतावनी; 2028 को लेकर किया बड़ा दावा
- शहडोल में रेत माफिया का हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस ने मांगे कागज, रेत कारोबारियों ने खाई में धकेल दिया ट्रैक्टर

