बठिंडा: बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें थाना रामपुरा सिटी क्षेत्र से 3 युवकों को एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि आरोपी विदेशी ऑनलाइन नंबरों के जरिए अपना नेटवर्क संचालित कर रहे थे। यह दोनों पंजाब में नशे की बड़ी खेप की सप्लाई करने की तैयारी में थे।
पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परविंदर सिंह निवासी रामपुरा मंडी, मनप्रीत सिंह तथा सरबजीत सिंह निवासी गांव लहरा मोहब्बत (जिला बठिंडा) के रूप में हुई है। एसपी (डी) जसमीत सिंह ने मीडिया को बताया कि थाना रामपुरा सिटी पुलिस की टीम रजवाहे के किनारे संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), मोहाली द्वारा नशा तस्करी का मामला दर्ज किया जा चुका है। वह कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था, लेकिन बाहर आते ही फिर नशे के कारोबार में सक्रिय हो गया। यह लंबे समय से इस कारोबार में लिप्त है।

खबर यह भी है कि आरोपी विदेशी ऑनलाइन नंबरों का इस्तेमाल कर अपने संपर्क बनाए रखते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं उन्नीद है कि बड़ा ग्रुप इस कार्य में लिप्त है।
- गाड़ी खरीदते वक्त टायर पर गौर किया? कोई कंपनी ट्यूब तो कोई ट्यूबलेस टायर क्यों देती है
- जेब में रखी पोटाश फटने से किशोर झुलसाः बाइक पर पटाखे ले जाते समय हुआ हादसा, साथी भी घायल
- धनतेरस के दिन 8 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, पिता के साथी ने किया घिनौना काम
- धनतेरस पर मारुति की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री: एक ही दिन में डिलीवर हुईं 30,000 गाड़ियां, बलेनो और ब्रेजा का दबदबा
- भाजपा सरकार के मंत्री जी साफ कर दें कि… ‘मिड-डे मील’ के खाने को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, कही 3 करोड़ जनता के हक छिनने की बात
